वायरल

Dance in Delhi Metro: स्त्री-2 के गाने पर लड़के ने किया ऐसा अतरंगी डांस कि छूट गई लोगों की हंसी, देखें मजेदार वीडियो

दिल्ली मेट्रो से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का स्त्री 2 के गाने पर अजीबो-गरीब तरीके से डांस करता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है. लड़का अपनी एनर्जी और मजाकिया अंदाज में डांस को लेकर लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है.

Dance in Delhi Metro: स्त्री-2 के गाने पर लड़के ने किया ऐसा अतरंगी डांस कि छूट गई लोगों की हंसी, देखें मजेदार वीडियो
दिल्ली मेट्रो में लड़के का अतरंगी डांस (Photo Credits: Instagram)

Dance in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. कभी किसिंग को लेकर तो कभी आपत्तिजनक हरकतों की वजह और कभी-कभी लड़ाई झगड़ों को लेकर दिल्ली मेट्रों चर्चा में आ ही जाता है. वायरल होने के मकसद से कुछ लोग मेट्रो ट्रेन के अंदर अजीबो-गरीब हरकतें करने से बाज नहीं आते हैं. इस बीच दिल्ली मेट्रो से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का स्त्री 2 (Stree 2) के गाने पर अजीबो-गरीब तरीके से डांस करता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है. लड़का अपनी एनर्जी और मजाकिया अंदाज में डांस को लेकर लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को @laughwithsachin नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. कुछ लोग लड़के की इस हरकत को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता और मेट्रो में इस तरह की हरकतों के खिलाफ कानून बनाने की बात कह रहे हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली की मेट्रो में अंकल ने बांधा समां, गाया मोहम्मद रफ़ी का बेहतरीन गाना, सुरीली आवाज सुनकर लोग भी हुए खुश-Video

दिल्ली मेट्रो में लड़के ने किया अतरंगी डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRANKSTER SACHIN (@laughwithsachin)

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि तू कितनी भी कोशिश कर ले, इंस्टाग्राम तो अनइन्स्टॉल नहीं करूंगा. वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि ऐसे लोगों को देखकर बुरा लगता है. क्या-क्या करना पड़ रहा है. दरअसल, दिल्ली मेट्रो में इस तरह के वीडियो का ट्रेंड हाल के दिनों में तेजी से बढ़ा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग इसे बहुत आसान मंच मानते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).