Boat Passes Through Hundreds of Crocodiles: नदी में सैकड़ों मगरमच्छों के बीच से गुजरी नाव, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
सैकड़ों मगरमच्छ के बीच से गुजरी नाव (Photo: X)

मगरमच्छों को जानलेवा और डरावना माना जाता है. आए दिन मगरमच्छों के हमले की खबरें आती रहती हैं. हालांकि, वायरल वीडियो में मगरमच्छ एक नाव से डरता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक नाव नदी में सैकड़ों मगरमच्छों के बीच से गुजरती है. वीडियो में नाव को नदी में चलते हुए दिखाया गया है और मगरमच्छ नाव की मोटर की आवाज़ से डरकर नदी के किनारे की ओर भागता है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को करीब दस लाख बार देखा जा चुका है.

देखें वीडियो: