Kamal Raghuvanshi Obscene Video Viral: मनोहरलाल धाकड़ के बाद अब BJP नेता कमल रघुवंशी का पुराना अश्लील वीडियो वायरल
भाजपा नेता कमल रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया है. शादी समारोह में महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए वे कैमरे में कैद हुए. इससे पहले मनोहरलाल धाकड़ और बाबन सिंह भी ऐसे ही विवादों में घिर चुके हैं.
Kamal Raghuvanshi Obscene Video Viral: मध्यप्रदेश के सिवनी मालवा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता कमल रघुवंशी एक विवादित वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले से ही भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो (Manoharlal Dhakad Video) को लेकर पार्टी आलोचनाओं के घेरे में है, और अब कमल रघुवंशी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह वीडियो कथित तौर पर 29 अप्रैल (मंगलवार) को आयोजित एक शादी समारोह का है, जिसमें कमल रघुवंशी एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर स्टेज पर प्रस्तुति दे रही होती है, तभी रघुवंशी मंच पर पहुंचकर उसे किस करने की कोशिश करते हैं और अनुचित व्यवहार करते हैं.
इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन कई अतिथियों ने नेता की इस हरकत से आक्रोशित होकर बीच में ही समारोह छोड़ दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान कई बच्चे भी मंच के आस-पास मौजूद थे और इस पूरे घटनाक्रम के गवाह बने.
इस वीडियो के वायरल होते ही विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा नेताओं की शर्मनाक हरकतों से देश स्तब्ध है. पहले यूपी के बाबन सिंह रघुवंशी, फिर एमपी के मनोहरलाल धाकड़ और अब नर्मदापुरम के कमल रघुवंशी. क्या इन्हीं लोगों पर हम अपनी बेटियों की सुरक्षा का भरोसा करें?"
मध्यप्रदेश के BJP नेता कमल रघुवंशी 'राणा जी' बने हैं। मदमस्त नेता जी से रहा नहीं गया। महिला कलाकार का चुंबन लेने की भरपूर कोशिश की गई।
वीडियो 1 मई को शादी समारोह की है, वायरल आज तक भी हो रही है। pic.twitter.com/jyiujeuQMr
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 25, 2025
गौरतलब है कि इससे पहले यूपी के बलिया से भाजपा नेता बाबन सिंह रघुवंशी का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे बिहार में एक शादी समारोह के दौरान एक डांसर के साथ अभद्रता करते नजर आए थे.
लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो भाजपा की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं और पार्टी नेतृत्व पर इन मामलों को लेकर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बढ़ता जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

