Porsche vs Bike Race Accident: पोर्श कार से रेस लगा रहा था बाइक सवार, फिर जो हुआ... देखकर उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार पोर्श कार के साथ रेस लगाता है. पोर्श कार के साथ रेस लगाने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है और वो बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाता है.
Porsche vs Bike Race Accident Viral Video: आज के इस दौर में कई ऐसे लोग हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Stunt) करने से बाज नहीं आते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए लोग इस कदर पागल हो जाते हैं कि वो अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं, लेकिन कई बार ऐसा करना बेहद खतरनाक और जानलेवा भी साबित हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार (Biker) पोर्श (Porsche) कार के साथ रेस लगाता है. पोर्श कार के साथ रेस (Bike Race) लगाने की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है और वो बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाता है. इस घटना के वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.
इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बाइकर पोर्श से रेस लगाने की कोशिश करता है और उसे पता चल जाता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- लोग खेल-खेल में इस तरह की मुर्खता न करें, इससे जान भी जा सकती है. वहीं दूसरे ने लिखा है- यह मजाकिया नहीं, इससे किसी की जान भी जा सकती है. यह भी पढ़ें: Stunt Viral Video: एमिटी यूनिवर्सिटी के पास स्टंटबाजी, पैदल चलने वालों को डराया, पुलिस ने लगाया 35000 का जुर्माना!
पोर्श कार से बाइक सवार ने लगाई रेस
Biker tries to race a Porsche and finds out pic.twitter.com/fZ068OdNGI
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) May 24, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार पर पोर्श कार से रेस लगाने की धुन सवार हो जाती है. बाइक सवार पोर्श कार को देखते ही उसके साथ रेस लगाने लगता है और जैसे ही वो बाइक के अगले पहिए को उठाने की कोशिश करता है, वैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है. तेज रफ्तार होने की वजह से बैलेंस बिगड़ते ही बाइक गिर जाती है और उसके परखच्चे उड़ जाते हैं. हालांकि इस हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

