Bihar Cheating Case: बोर्ड परीक्षा में नकल करने के लिए छात्र ने पैंट और अंडरवियर में छुपाए चिट व पेपर, Funny Video हुआ वायरल
बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र परीक्षा में नकल करने के लिए अपनी पैंट और अंडरवियर में चिट और पेपर छुपाकर पहुंचे हैं.परीक्षा से पहले अधिकारी छात्रों की चेकिंग कर रहे हैं, तभी चेकिंग के दौरान एक ऐसा छात्र उनके सामने आता है जिसने नकल करने के लिए अपने पैंट और अंडरवियर में चिट्स छुपा रखे हैं.
- Read in
- English
Bihar Cheating Case: बिहार बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Exam) में शामिल होने वाले छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें छात्र परीक्षा में नकल (Cheating) करने के लिए अपनी पैंट (Pant) और अंडरवियर (Underwear) में चिट्स (Chits) और पेपर (Paper) छुपाकर पहुंचे हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र चीटिंग करने के लिए कितनी तैयारी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचा है. दरअसल, परीक्षा से पहले अधिकारी छात्रों की चेकिंग करते दिख रहे हैं, तभी चेकिंग के दौरान एक ऐसा छात्र उनके सामने आता है जिसने नकल करने के लिए अपने पैंट और अंडरवियर में चिट्स छुपा रखे हैं. छात्रों का यह फनी वीडियो (Funny Video) तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि चेकिंग के दौरान जैसे ही अधिकारी ने एक छात्र की जींस को नीचे से ऊपर की तरफ सरकाया तो उसने देखा कि छात्र ने लंबा-चौड़ा चिट अपनी पैंट के भीतर छुपा रखा है और उसे रबर से बांध रखा है. इसके बाद अधिकारियों ने उसे अंडरवियर दिखाने को कहा, जिसमें से कई और चिट बाहर निकले. पैंट और अंडरवियर से चिट निकलने के बाद छात्र को सभी के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और उसके बाद वह परीक्षा देने पहुंचा. यह भी पढ़ें: BSEB Bihar Board Class 10th Admit Card 2021: आज जारी होंगे कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड, biharboardonline.com पर ऐसे करें चेक
देखें वीडियो-
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि किस परीक्षा में नकल करने के लिए छात्र ने पूरा इंतजाम किया था, लेकिन छात्रों के चेहरे पर मास्क देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हाल ही की घटना है. गौरतलब है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की बोर्ड परीक्षा पिछले हफ्ते ही शुरू हुई है. परीक्षा के दौरान पहले ही दिन नकल के लिए अनुचित साधनों का सहारा लेने वाले करीब 82 छात्रों को निष्कासित किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

