वायरल

Bhabhi Dance Video: देवर की बारात में भाभी ने घूंघट में लगाए जबरदस्त ठुमके, गजब का डांस ने जीता सबका दिल

देवर-भाभी का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपने देवर की शादी में एक मारवाड़ी भाभी घूंघट में इतने जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगाती नजर आईं कि हर कोई बस देखता ही रह गया. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

Bhabhi Dance Video: देवर की बारात में भाभी ने घूंघट में लगाए जबरदस्त ठुमके, गजब का डांस ने जीता सबका दिल
देवर की शादी में भाभी ने किया डांस (Photo Credits: Instagram)

Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. स्टेज पर वरमाला पहनाने से लेकर दूल्हा-दुल्हन के मनमोहक वीडियो के बीच देवर की शादी में भाभी के डांस (Bhabhi Dance) का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है. यह तो हर कोई जानता है कि देवर और भाभी (Devar Bhabhi) का रिश्ता कई मायनों में बेहद खास होता है. दोनों के बीच की बॉन्डिंग को हर कोई पसंद करता है. हंसी-ठिठोली और मजाक का सिलसिला देवर-भाभी के बीच बेहद आम है. देवर-भाभी के रिश्ते की अहमियत का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब देवर की शादी होती है तो उसमें भाभी का सबसे अहम किरदार होता है.

देवर-भाभी का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपने देवर की शादी में एक मारवाड़ी भाभी घूंघट में इतने जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगाती नजर आई कि हर कोई बस देखता ही रह गया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rajputana_style_21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Bhabhi Dance Video: फैमिली वालों के सामने मारवाड़ी भाभी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि देवर दूल्हा बनकर अपनी दुल्हनियां लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. देवर की बारात निकलने से पहले उसकी भाभी खुशी से झूमती हुई दिखाई दे रही है. भाभी बॉलीवुड सॉन्ग 'लो चली में अपने देवर की बारात लेकर…' पर डांस कर रही है. देवर की शादी के लिए सज-संवरकर तैयार हुई भाभी घूंघट में जमकर ठुमके लगा रही है और वहां मौजूद हर कोई भाभी के जबरदस्त डांस को देखकर दंग रह गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).