सैर करते समय शीशे पर पड़ी भालू की नजर, आइने में खुद को पहली बार देख जानवर की हो गई ऐसी हालत (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक भालू का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जानवर पहली बार खुद को आइने में देखकर ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी.
Bear Viral Video: पहली बार अगर कोई खुद को आइने (Mirror) में देखता है तो उसका चौंकना लाजमी है, क्योंकि किसी के भी दिमाग में पहली बार आइने में खुद को देखकर यही सवाल आ सकता है कि हमारे सामने कौन है? वैसे तो इंसान कई बार खुद को आइने में निहारते हैं, लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं होता है. ऐसे में अगर किसी जंगली जानवर (Wild Animals) की नजर पहली बार आइने पर पड़ जाए तो उसमें खुद को देखकर किसी भी जानवर का चौंकना लाजमी है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक भालू (Bear) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जानवर (Animal) पहली बार खुद को आइने में देखकर ऐसा रिएक्शन देता है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी.
इस वीडियो को @fasc1net नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जंगल में एक भालू दर्पण को देखकर कैसे प्रतिक्रिया करता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 29 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- भालू अपने आप को ही फेस नहीं कर सकता. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- यही वजह है कि हमें जंगल में ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए. यह भी पढ़ें: Tiger and Bear Communication Video: बाघ ने भालू से बात करने के लिए अपनी पूंछ का किया उपयोग, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
How a bear reacts to a mirror in the forest. pic.twitter.com/FS780FLqKr
— Fascinating (@fasc1nate) September 2, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक भालू सैर कर रहा है. सैर करते-करते अचानक उसकी नजर जंगल में रखे एक दर्पण पर पड़ती है. आइने में खुद को देखकर भालू घबरा जाता है और डर के मारे उछलकर पीछे देखने के लिए जाता है कि आखिर वहां कौन है. जब पीछे कोई नहीं दिखता है तो वो फिर से आइने के सामने आता है. वो बार-बार आइने के आगे पीछे करता है, लेकिन जब उसे कोई और नहीं दिखता है तो वो शीशे को हिलाने लगता है और उसे तोड़कर नीचे गिरा देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

