वायरल

दबे पांव घर के बाहर खड़ी कार में जा बैठा भालू, नजारा देख वाहन के पास पहुंची महिला के उड़े होश (Watch Viral Video)

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर के बाहर खड़ी कार के दरवाजे को खुला देखकर चोरी-छिपे भालू उसमें जाकर बैठ जाता है. वहां जब एक महिला पहुंचती है तो कार में भालू को देखकर उसके होश उड़ जाते हैं.

दबे पांव घर के बाहर खड़ी कार में जा बैठा भालू, नजारा देख वाहन के पास पहुंची महिला के उड़े होश (Watch Viral Video)
कार में भालू को देख महिला के उड़े होश (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगलों के आसपास स्थित रिहायशी इलाकों में अक्सर जानवरों (Animals) के दाखिल होने का खतरा बना रहता है, क्योंकि कई बार जानवर जंगलों से निकलकर आसपास के इलाकों में घुस जाते हैं, जिससे लोगों के बीच खौफ का माहौल बन जाता है. ये जानवर कभी पालतू जानवरों को अपना शिकार बना लेते हैं तो कभी ये इंसानों पर भी हमलावर हो जाते हैं. हालांकि इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक घर के बाहर खड़ी कार के दरवाजे को खुला देखकर चोरी-छिपे भालू (Bear) उसमें जाकर बैठ जाता है. वहां जब एक महिला पहुंचती है तो कार में भालू को देखकर उसके होश उड़ जाते हैं और वो डरकर वहां से भागने पर मजबूर हो जाती है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उसने भालू को कार में बंद करने की कोशिश क्यों की?? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: गाड़ी में बैठे शख्स को भालू ने दिया हाय फाइव, इंसान और जानवर की इस दोस्ती ने जीत लिया दिल (Watch Viral Video)

कार के अंदर भालू को देख महिला के उड़े होश

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर एक कार खड़ी है, जिसका दरवाजा खुला है. एक महिला अपने हाथ में फलों से भरा बॉक्स लेकर आती है, वो जैसे ही कार के दरवाजे से अंदर देखती है, उसके होश ही उड़ जाते हैं. दरअसल, भालू को अपनी कार के अंदर देखकर महिला की डर के मारे हालत खराब हो जाती है और वो फलों का बॉक्स वहीं फेंककर घर के अंदर भाग जाती है. वहीं महिला के जाते ही भालू भी कार से बाहर आता है, यहां वहां टहलने के बाद वो नीचे गिरे फल खाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).