वायरल

रात के अंधेरे में भालू ने गाड़ी पर कर दिया हमला, फिर जो हुआ… Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू अपने दो बच्चों के साथ रिहायशी इलाके में दाखिल हो जाता है और वो रात के अंधेरे में कार पर हमला कर देता है. हमला करके वो कांच को तोड़ देता है, फिर कार के अंदर कुछ ढूंढने की कोशिश करने लगता है.

रात के अंधेरे में भालू ने गाड़ी पर कर दिया हमला, फिर जो हुआ… Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
भालू ने कार पर किया हमला (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देख कभी हैरानी होती है तो कभी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. एक तरफ जहां कई लोग जंगली जानवरों को करीब से देखने के लिए जंगल का रुख करते हैं तो वहीं खाने की तलाश में कई बार जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भालू अपने बच्चों के साथ रिहायशी इलाके में दाखिल हो जाता है और वो रात के अंधेरे में कार पर हमला कर देता है. हमला करके वो कांच को तोड़ देता है, फिर कार के अंदर कुछ ढूंढने की कोशिश करने लगता है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कल्पना करें कि आपको अपने बीमा को बिना किसी वीडियो के यह समझाना होगा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक 23 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: सड़क के किनारे खड़े भालू ने पंजे हिलाकर यात्रियों को किया बाय, गाड़ी में बैठे लोगों ने कैमरे में किया नजारा (Watch Viral Video)

भालू ने तोड़ा कार का शीशा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में एक भालू अपने बच्चों के साथ किसी घर के बाहर पहुंचता है, जहां एक कार खड़ी दिखाई दे रही है. यह भालू कार पर हमला करता है और उसके शीशे को तोड़ देता है. शीशा तोड़ने के बाद भालू कार के अंदर घुसकर कुछ ढूंढने की कोशिश करता है, लेकिन शायद उसे कार के अंदर कुछ नहीं मिलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).