वायरल

सड़क के किनारे खड़े भालू ने पंजे हिलाकर यात्रियों को किया बाय, गाड़ी में बैठे लोगों ने कैमरे में किया नजारा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में एक भालू सड़क किनारे खड़े होकर अपने पंजे हिलाकर यात्रियों को बाय करता है. इस मजेदार पल को गाड़ी में सवार लोग अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं. भालू जिस अंदाज में लोगों को बाय कर रहा है, वो देखने लायक है.

सड़क के किनारे खड़े भालू ने पंजे हिलाकर यात्रियों को किया बाय, गाड़ी में बैठे लोगों ने कैमरे में किया नजारा (Watch Viral Video)
भालू ने पंजे हिलाकर यात्रियों को किया बाय (Photo Credits: Instagram)

Bear Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी लोग हैरान होते हैं तो कभी उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. तमाम जानवरों में इन दिनों भालू (Bear) से जुड़ा एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में एक भालू सड़क किनारे खड़े होकर अपने पंजे हिलाकर यात्रियों को बाय करता है. इस मजेदार पल को गाड़ी में सवार लोग अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं. भालू जिस अंदाज में लोगों को बाय कर रहा है, वो देखने लायक है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें एक भालू सड़क के पास खड़ा है और कार की ओर अपने पंजे हिलाकर यात्रियों को बाय कहता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह लिफ्ट मांग रहा था. वहीं एक अन्य ने लिखा है- ओह, यह सामान्य दिखने की बहुत कोशिश कर रहा है, मुस्कुराओ और हाथ हिलाओ, मुस्कुराओ और हाथ हिलाओ. यह भी पढ़ें: जंगली भालू के घर में घुसकर बैठ गया शख्स, अचानक जानवर वहां आ पहुंचा और फिर... देखें हैरान करने वाला Viral Video

भालू ने पंजे हिलाकर यात्रियों को किया बाय

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pubity (@pubity)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भालू दो पैरों पर खड़ा है, फिर वो हवा में अपने पंजे को लहराते हुए बाय करता है. भालू का मनमोहक हावभाव लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है. इस क्यूट वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को खुश कर दिया, क्योंकि इसमें जानवरों की दोस्ती का एक दुर्लभ पल दिखाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).