वायरल

Baraat On Bullock Cart: यूपी के देवरिया में अनोखी शादी, बैल गाड़ियों पर निकली बारात, देखें वीडियो

शादियों का सीजन है और आपने कई तरह की बारात या बाराती देखि होगी. हालांकि ऐसा बारात शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा! उत्तर प्रदेश के देवरिया में दूल्हा और 'बाराती' बैलगाड़ियों पर सवार होकर 35 किलो मीटर की दूरी तय की. उत्साहित दूल्हे छोटे लाल पाल ने मीडिया को बताया, “मैं हमेशा चाहता था कि मेरी बारात बैलगाड़ियों पर चले क्योंकि वाहन प्रदूषण का कारण बनते हैं.

Baraat On Bullock Cart: यूपी के देवरिया में अनोखी शादी, बैल गाड़ियों पर निकली बारात, देखें वीडियो
बैलगाड़ी पर निकली बारात (Photo Credits: Youtube)

शादियों का सीजन है और आपने कई तरह की बारात या बाराती देखि होगी. हालांकि ऐसा बारात शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा! उत्तर प्रदेश के देवरिया में दूल्हा और 'बाराती' बैलगाड़ियों पर सवार होकर 35 किलो मीटर की दूरी तय की. उत्साहित दूल्हे छोटे लाल पाल ने मीडिया को बताया, “मैं हमेशा चाहता था कि मेरी बारात बैलगाड़ियों पर चले क्योंकि वाहन प्रदूषण का कारण बनते हैं और यह भी पुरानी परंपरा रही है. हमारी नई पीढ़ी को इसके बारे में पता नहीं है और जो जानते हैं वे इसे भूल गए हैं. हमारे पूर्वज बैलगाड़ियों पर बारात निकालते थे. इन परंपराओं को जीवित रखने के लिए मैंने सोचा कि मेरी बारात बैलगाड़ियों पर निकलेगी. यह भी पढ़ें: बिहार: अनोखी शादी बनी चर्चा का केंद्र, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने ई-रिक्शा से निकला दूल्हा, मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में दिए पौधे

हम कुशारी गांव में अपने घर से पकरी बाजार की यात्रा कर रहे हैं. पाल बैलगाड़ी पर अपने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. छोटे लाल ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी शादी में कोई रिकॉर्डेड संगीत या डीजे न हो. इसके लिए उन्होंने लोकल गायकों को चुना, जिन्होंने अपने पारंपरिक गीतों से मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

छोटेलाल का कहना है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वो रीति-रिवाजों और परंपरा को जीवित रखना चाहते हैं, जिन्हें लोग भूल गए हैं. कई लोगों के लिए यह एक अनोखी बारात होगी. लेकिन बुजुर्गों के लिए यह अतीत की यात्रा है. युवा पीढ़ी मेरी शादी का वीडियो बना रही है." छोटेलाल की सोच की लोग बहुत सराहना कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).