वायरल

Viral Video: बिछड़े हुए बेबी स्लॉथ का फिर से हुआ अपनी मां से मिलन, दोनों की मुलाकात का भावुक वीडियो हुआ वायरल

एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मां से बिछड़ने के बाद जब बेबी स्लॉथ दोबारा अपनी मां से मिलता है तो वो खुशी के मारे अपने बच्चे को गले से लगा लेती है. मां और बच्चे के मिलन का यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.

Viral Video: बिछड़े हुए बेबी स्लॉथ का फिर से हुआ अपनी मां से मिलन, दोनों की मुलाकात का भावुक वीडियो हुआ वायरल
बेबी स्लॉथ का हुआ अपनी मां से मिलन (Photo Credits: X)

Baby Sloth Viral Video: मां चाहे किसी इंसान की हो या फिर जानवर की, उसकी ममता कभी अपनी संतान के लिए कम नहीं होती है. मां अपने बच्चे को किसी भी मुसीबत से बचाने के लिए खुद की जान तक जोखिम में डालने को तैयार रहती है. वो हर हाल में बस अपने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश करती है. मां और उसकी ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मां से बिछड़ने के बाद जब बेबी स्लॉथ (Baby Sloth) दोबारा अपनी मां (Mother Sloth) से मिलता है तो वो खुशी के मारे अपने बच्चे को गले से लगा लेती है. मां और बच्चे के मिलन का यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.

इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बेबी स्लॉथ मां से पुनः मिल गया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह वीडियो लोगों को इमोशनल कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मां के साथ पेड़ पर चढ़ने का अभ्यास करते दिखे नन्हे रैकून, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल

मां और बेबी स्लॉथ का भावुक मिलन

वायरल हो रहे एक वीडियो में एक प्यारे बेबी स्लॉथ और उसकी मां को दोबारा आपस में मिलते देखा जा सकता है. जिस तरह से मां स्लॉथ अपने बच्चे को गले लगाती है, उसे देखकर लोगों का दिल पिघल रहा है. बताया जा रहा है कि किसी कारणवश मां से उसका बच्चा बिछड़ जाता है और जो पेड़ के नीचे गिरकर एक शख्स को मिलता है. वो शख्स बेबी स्लॉथ को उसकी मां से मिलाता है. अपने बच्चे को देखकर मां स्लॉथ उसे पकड़कर खुद से चिपका लेती है और बच्चा भी अपनी को पहचान कर उससे गले लग जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).