वायरल

Viral Video: घास पर चलते हुए दहाड़ने की प्रैक्टिस करता दिखा नन्हा शेर, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

सोशल मीडिया पर एक नन्हे शेर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह नन्हा जानवर घास पर चलते हुए दहाड़ने की प्रैक्टिस करता दिख रहा है. बेबी लायन जिस अंदाज में दहाड़ने की कोशिश करता है, उसकी क्यूटनेस देखते ही बनती है.

Viral Video: घास पर चलते हुए दहाड़ने की प्रैक्टिस करता दिखा नन्हा शेर, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
दहाड़ने की प्रैक्टिस करता नन्हा शेर (Photo Credits: X)

Baby Lion Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं. एक तरफ जहां जंगली जानवरों के शिकार से जुड़े वीडियो विचलित कर देते हैं तो वहीं दूसरी तरफ नन्हे जानवरों की क्यूट अटखेलियों से जुड़े वीडियोज देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक नन्हे शेर (Baby Lion) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें यह नन्हा जानवर घास पर चलते हुए दहाड़ने की प्रैक्टिस करता दिख रहा है. बेबी लायन जिस अंदाज में दहाड़ने की कोशिश करता है, उसकी क्यूटनेस देखते ही बनती है.

इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- शेर का बच्चा अपनी दहाड़ का अभ्यास कर रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 82k व्यूज मिल चुके हैं और लोग नन्हे शेर की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: रास्ते पर चलते हुए दहाड़ने की कोशिश करने लगा नन्हा शेर, जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा मनमोहक नजारा (Watch Viral Video)

दहाड़ने की प्रैक्टिस करता दिखा नन्हा शेर

इसमें कोई दो राय नहीं है कि शेर चाहे जंगल में हो या फिर चिड़ियाघर के पिंजरे में, उसकी दहाड़ सुनकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं. वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घास पर चलते हुए नन्हा शेर दहाड़ने की प्रैक्टिस करता है. नन्हा शेर घास पर चलता है और बीच-बीच में दहाड़ता है. इस दौरान उसकी क्यूटनेस देखते ही बनती है, इसलिए चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).