वायरल

रास्ते पर चलते हुए दहाड़ने की कोशिश करने लगा नन्हा शेर, जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा मनमोहक नजारा (Watch Viral Video)

तंजानिया के जंगल से एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा शेर सफारी वाहन के करीब सड़क पर आकर दहाड़ने की कोशिश करता है. उसके साथ उसकी मां शेरनी भी नजर आ रही है.

रास्ते पर चलते हुए दहाड़ने की कोशिश करने लगा नन्हा शेर, जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा मनमोहक नजारा (Watch Viral Video)
दहाड़ने की कोशिश करता नन्हा शेर (Photo Credits: Instagram)

Baby Lion Viral Video: जंगल सफारी (Jungle Safari) के दौरान कई जानवरों से जुड़े रोमांचक नजारों को बेहद करीब से देखने का मौका मिलता है, इसलिए वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) जंगली जानवरों (Wild Animals) का करीब से दीदार करने के लिए जंगल सफारी की मदद लेते हैं और जानवरों की रोमांचकारी हरकतों को अपने कैमरे में कैद करते हैं. इस बीच तंजानिया (Tanzania) के जंगल से एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा शेर (Baby Lion) सफारी वाहन के करीब सड़क पर आकर दहाड़ने की कोशिश करता है. उसके साथ उसकी मां शेरनी भी नजर आ रही है और नन्हा शेर जिस तरह से दहाड़ने की कोशिश कर रहा है, उसका अंदाज देखने लायक है.

इंस्टाग्राम पर इस मनमोहक वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 2 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस नजारे की तारीफ की है तो वहीं कई लोगों ने जानवरों को परेशान करने के लिए पर्यटकों की आलोचना भी की है. यह भी पढ़ें: Viral Video: झाड़ियों से निकलकर अपनी मां के साथ रेस लगाते दिखे 6 नन्हे शेर, दिल जीत लेगा यह दिलचस्प नजारा

दहाड़ने की कोशिश करता नन्हा शेर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में झाड़ियों के बीच एक सफारी गाड़ी खड़ी है. वहीं पर एक नन्हा शेर और शेरनी नजर आ रहे हैं. नन्हा शावक गाड़ी के पास से होते हुए सड़क पर आता है और शेरनी भी उसके पीछे-पीछे चलती है. यह नन्हा शेर सड़क पर आने के बाद दहाड़ने की कोशिश करता है, जिसे वहां मौजूद लोग अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- तंजानिया के मध्य में एक हैरान करने वाला पल कैमरे में कैद हो गया. एक शेरनी और उसका बच्चा गाड़ी के पास आए और शेर के बच्चे ने अपनी दहाड़ से सभी का मनोरंजन किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).