ऑस्ट्रेलिया: Christmas Tree पर बैठकर महिला को घूरते koala का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली अमांडा मैककॉर्मिक नाम की एक महिला भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अपने घर क्रिसमस ट्री लेकर आई और उसे डेकोरेट भी किया. वह अपने घर से कहीं बाहर गई थी और जब वह घर वापस लौटी तो उसने जो अपनी आंखों से देखा, उसके बाद जैसे उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. दरअसल, महिला जब घर लौटी तो उसने अपने क्रिसमस ट्री पर एक कोआला को देखा, जो उसे घूर रहा था.
दुनिया भर में क्रिसमस (Christmas) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लोग कई दिन पहले से ही अपने घरों में क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) लेकर आते हैं और उसे रंग-बिरंगी लाइटों व डेकोरेटिव चीजों से सजाते हैं. ऑस्ट्रेलिया (Australia) में रहने वाली अमांडा मैककॉर्मिक (Amanda McCormick) नाम की एक महिला भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अपने घर क्रिसमस ट्री लेकर आई और उसे डेकोरेट भी किया. वह अपने घर से कहीं बाहर गई थी और जब वह घर वापस लौटी तो उसने जो अपनी आंखों से देखा, उसके बाद जैसे उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. दरअसल, महिला जब घर लौटी तो उसने अपने क्रिसमस ट्री पर एक कोआला (Koala) को देखा, जो उसे घूर रहा था. क्रिसमस ट्री से चिपक कर महिला को घूरते कोआला का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
बताया जाता है कि जब अमांडा अपने घर लौटी तो उसने अपने क्रिसमस ट्री से घूरते हुए कोआला को देखा और इस नजारे को देखकर वह दंग रह गई. महिला के दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के पास कोरोमंडल घाटी में स्थित आवास में कोआला घुस आया और क्रिसमट ट्री उसे एक दिलचस्प स्थान लगा, जहां वो जाकर बैठ गया.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
अमांडा ने वीडियो शेयर करके लिखा है कि आप हमारे पेड़ पर क्या कर रहे हैं? आप बाहर के हैं. आइए हम आपको बचाने के लिए लोगों को बुलाते हैं. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है है कि आप हमारे क्रिसमस ट्री पर हैं. यह ऐसी चीज है, जिसे आप हर दिन नहीं देखते हैं. क्रिसमस के पेड़ पर कोआला. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे हिरण के साथ खेलते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी कहेंगे So Cute
गौरतलब है कि इस वीडियो को शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों बाद वायरल हो गया. वीडियो को देख एक ओर जहां लोग हैरान नजर आए तो वहीं कुछ लोग हंसी से लोटपोट भी हो गए. लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है. एक ने लिखा है- किसने कहा कि 2020 खराब था? इसने मेरा साल बना दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

