Viral Video: नन्हे हिरण के साथ खेलते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी कहेंगे So Cute
इंटरनेट पर एक ऐसा प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा एक नन्हे हिरण के साथ खेलता नजर आ रहा है. इस वीडियो को द फील गुड पेज नाम के एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया. ऑनलाइन उपलब्ध होने के महज चंद घंटों में ही यह वीडियो वायरल हो गया. यूजर्स वीडियो को देख सो क्यूट कह रहे हैं.
Toddler Plays With Baby Deer: यकीनन बच्चे बहुत प्यारे होते हैं और उनकी नटखट शरारतें हर किसी को भाती हैं. अगर एक छोटे बच्चे के साथ एक नन्हा हिरण (Baby Deer) मिल जाए तो फिर क्या बात है? जी हां, नन्हे हिरण और छोटे बच्चे (Toddler) के बीच क्या आपने कभी दोस्ती देखी है? क्या उन्हें एक साथ खेलते हुए देखा है? अगर ऐसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि इंटरनेट पर एक ऐसा ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा एक नन्हे हिरण (Kid Playing with Baby Deer) के साथ खेलता नजर आ रहा है. इस वीडियो को द फील गुड पेज (The Feel Good Page) नाम के एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है. ऑनलाइन उपलब्ध होने के महज चंद घंटों में ही यह वीडियो वायरल हो गया.
इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- जब नन्हा इंसान एक नन्हे हिरण से मिलता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पास के जंगल से एक हिरण आकर डस्टबिन के पीछे छुप जाता है. जब वह पास में मौजूद एक बच्चे के पास पहुंचता है तो हिरण को देख बच्चा डर जाता है, लेकिन अगले ही पल उनमें दोस्ती हो जाती है और दोनों एक-दूसरे के साथ खेलने लगते हैं. यह भी पढ़ें: Baby Elephant Plays With Zebra: जेब्रा के साथ खेलता दिखा नन्हा हाथी, वायरल वीडियो में छुपा है दोस्ती का महत्वपूर्ण संदेश, आप भी देखें
देखें वीडियो-
Tiny human meets tiny deer 🤗❤️ pic.twitter.com/SnmtXVNZvR
— The Feel Good Page ❤️ (@akkitwts) December 3, 2020
नन्हे हिरण के साथ खेलते बच्चे के इस 15 सेकेंड के वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 12.4k से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इस मनमोहक वीडियो को देखने के बाद यूजर्स सो क्यूट कहने पर मजबूर हो गए. एक यूजर ने लिखा है बहुत प्यारा, जबकि एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को आराध्य बताया है. बहरहाल, यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और ऐसा हो भी क्यों ना, आखिर ऐसे वीडियो बहुत कम ही देखने को जो मिलते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

