एक ही जगह पर कई बार आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, Viral Video देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. इस वीडियो में एक ही जगह पर कई बार आकाशीय बिजली गिरती हुई दिखाई दे रही है.
Celestial Lightning Viral Video: आसमान से बिजली गिरने की कई घटनाओं के बारे में तो आपने कभी न कभी सुना होगा, लेकिन क्या आपने एक ही जगह पर कई बार आकाशीय बिजली (Celestial Lightning) को गिरते हुए देखा है? दअरसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. इस वीडियो में एक ही जगह पर कई बार आकाशीय बिजली गिरती हुई दिखाई दे रही है. वैसे तो इंटरनेट पर आकाशीय बिजली के कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इससे पहले आपने शायद ही ऐसा कोई खौफनाक वीडियो देखा होगा. आकाश से कहर बरपाती बिजली को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का डर के मारे बुरा हाल हो रहा है.
इस वीडियो को ट्विटर पर World's Amazing Things नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक 987.8k बार देखा जा चुका है, जबकि इसे 27.1k लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: Jupiter Images: बृहस्पति गृह पर आया ऐसा रंगीन तूफान, जो पहले किसी ने नहीं देखा, नासा ने जारी की शानदार तस्वीरें
देखें वीडियो-
Very scary⚡️⚡️ pic.twitter.com/FEumlBB4fv
— World's Amazing Things (@HanaBici72) August 22, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से रात के अंधेरे में आसमान से आकाशीय बिजली गिरने लगती है. यह आकाशीय बिजली रिहायशी इलाके में अचानक से कई बार गिरती है. बिजली गिरते समय पेड़ के आकार में दिखाई देती है और धीरे-धीरे बड़ी होने लगती है. पेड़ का विशालकाय रूप लेकर यह आकाशीय बिजली एक ही जगह पर बार-बार गिरती है. इस खौफनाक नजारे को देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसकना लाजमी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

