वायरल

डिज्नी वर्ल्ड में गुम गया एप्पल वॉच, महिला बनी 40 हजार डॉलर की क्रेडिट धोखाधड़ी की शिकार

अमेरिका (America) की एक महिला ने दावा किया है कि फ्लोरिडा (Florida) में डिज्नी वल्र्ड में एक राइड के दौरान उसकी एप्पल वॉच गुम गई, जिसके बाद उसके साथ 40 हजार डॉलर की क्रेडिट धोखाधड़ी की गई. डब्ल्यूडीडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि उसने हर्मस एडिशन (Herms Editions) की एप्पल वॉच गुमा दी. यह वॉच 1,300 डॉलर की थी...

डिज्नी वर्ल्ड में गुम गया एप्पल वॉच, महिला बनी 40 हजार डॉलर की क्रेडिट धोखाधड़ी की शिकार
(Photo Credits: Twitter)

सैन फ्रांसिस्को, 23 मई: अमेरिका (America) की एक महिला ने दावा किया है कि फ्लोरिडा (Florida) में डिज्नी वल्र्ड में एक राइड के दौरान उसकी एप्पल वॉच गुम गई, जिसके बाद उसके साथ 40 हजार डॉलर की क्रेडिट धोखाधड़ी की गई. डब्ल्यूडीडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि उसने हर्मस एडिशन (Herms Editions) की एप्पल वॉच गुमा दी. यह वॉच 1,300 डॉलर की थी. यह भी पढ़ें: Apple ने बग फिक्स के साथ आईओएस 15.3, आईपैडओएस 15.3 जारी किया

इस वॉच के साथ महिला के कई क्रेडिट कार्ड लिंक थे. इन्हीं में एक क्रेडिट कार्ड अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express) का था, जिसकी क्रेडिट लाइन अनलिमिटेड थी. क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी का पता चलते ही महिला ने सभी कार्ड डिएक्टिवेट कराए. रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल वॉच कलाई से हटाये जाने के साथ ही ऑटोमैटिक रूप से लॉक हो जाता है और लॉक हटाने के लिए उसमें फिर पिन डालना होता है तभी कोई भुगतान हो पाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में एप्पल वॉच के कारण क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी होने की संभावना बहुत कम है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).