बीच सड़क पर गुस्साए हाथी ने वाहनों को बनाया निशाना, गजराज से जान बचाकर भागते दिखे लोग (Watch Viral Video)
हाथी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुस्साए गजराज बीच सड़क पर वाहनों को अपना निशाना बनाते दिख रहे हैं और लोग अपनी जान बचाकर यहां वहां भागते नजर आ रहे हैं.
Elephant Viral Video: जंगल में रहने वाले जंगली जानवर कई बार भोजन की तलाश में आसपास के इलाकों में दाखिल हो जाते हैं. कई बार ये जानवर लोगों पर हमलावर भी हो जाते हैं. अगर बात की जाए हाथियों की तो उन्हें जंगल के समझदार जानवरों में से एक माना जाता है, जो अक्सर अपने परिवार के साथ नजर आते हैं. वैसे तो हाथी शांतिप्रिय होते हैं, लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो वो जमकर उत्पात मचाना भी जानते हैं. गुस्साए हाथियों (Elephants) के हमले से जुड़े वीडियो कई बार सोशल मीडिया (Social Media) पर भी देखने को मिले हैं. इस बीच हाथी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गुस्साए गजराज बीच सड़क पर वाहनों को अपना निशाना बनाते दिख रहे हैं और लोग अपनी जान बचाकर यहां वहां भागते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को MIM NKST GAADI नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देख जा रहा है और लोग इस पर हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह कोई जंगली हाथी नहीं, बल्कि वो भूखा है. दूसरे यूजर ने लिखा है- यह खाने की तलाश में है, वहीं तीसरे ने लिखा है- इंसानों ने जंगल खत्म कर दिया और जानवर मजबूरन सड़कों पर उतर आए हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मिट्टी में मजे से लोटपोट होकर खेलता दिखा नन्हा हाथी, गजराज की क्यूट अटखेलियों ने जीता दिल
गुस्साए हाथियों ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर हाथी जमकर उत्पात मचा रहा है. गुस्से में गजराज कभी ऑटो, कभी कार तो कभी मोटर सवार लोगों पर हमला कर रहा है. हाथी जोर-जोर से चिल्लाते हुए वाहनों पर हमला कर रहा है और लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगते हैं. यह हाथी एक कार और ऑटो को पलटने की कोशिश भी करता है, फिर वो सड़क पर दौड़ रहे टेंपो पर हमला कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

