सांड ने किया शख्स पर हमला (Photo Credits: Twitter)
Viral Video: व्यस्त सड़क पर एक गुस्साए बैल (Angry Bull) ने शख्स पर बेरहमी से हमला कर दिया और हमला करने के बाद वहां से भाग निकला. वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि भागने से पहले गुस्सैल सांड बेरहमी से शख्स के चेहरे और पेट पर हमला करता है. कॉमेडियन रिकी गेरवाइस (Comedian Ricky Gervais) ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे 4 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा सकता है. हालांकि यह घटना कहां की है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. गुस्साए जानवर ने एक व्यस्त गली में काली टी-शर्ट पहने आदमी को जमीन पर रौंद दिया. जानवर के भाग जाने के बाद लोग पीड़ित के पास पहुंचे.
देखें वीडियो-
Boom! pic.twitter.com/bNDaHsfwow
— Ricky Gervais (@rickygervais) August 28, 2022













QuickLY