Andhra Pradesh: नांदयाल जिले के एक गांव में दिखे बाघ के 4 शावक, ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया (Watch Video)
बाघ के शावक (Photo Credits: ANI)

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एक गांव में बाघ के चार शावकों के देखे जाने का वीडियो सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के नांदयाल जिले (Nandyal District) के पेड्डा गुम्मदापुरम (Pedda Gummadapuram) गांव के निवासियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उन्होंने बाघ के चार शावकों (Tiger Cubs) को देखा. शावकों को देखने के बाद उन्होंने आनन-फानन में वन अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों की सहायता से बाघ के सभी शावकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. बाघ के शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

देखें वीडियो-