वायरल

Stunt Viral Video: चलती बाइक पर बुजुर्ग शख्स ने दिखाया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने

क्या आपने किसी बुजुर्ग को अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर चलती बाइक पर बुजुर्ग द्वारा स्टंट किए जाने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के पसीन छूट रहे हैं.

Stunt Viral Video: चलती बाइक पर बुजुर्ग शख्स ने दिखाया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने
चलती बाइक पर बुजुर्ग ने किया स्टंट (Photo Credits: Instagram)

Elderly Man Performs Stunt on Bike: आजकल के युवा सोशल मीडिया (Social Media) पर छाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने से बाज नहीं आते हैं. कई बार लोग अपने स्टंट (Stunt) से लोगों को इंप्रेस कर देते हैं, लेकिन कई बार स्टंट फेल हो जाता है और उन्हें लेने के देने भी पड़ जाते हैं. युवाओं के बीच स्टंट का क्रेज कुछ ज्यादा ही देखने को मिलता है, लेकिन क्या आपने किसी बुजुर्ग (Elderly Man) को अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर चलती बाइक (Bike) पर बुजुर्ग द्वारा स्टंट किए जाने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के पसीन छूट रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर aaisahebh_official_07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस उम्र में भी इनका एनर्जी प्रो लेवल पर है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ताऊ अगर गलती से गिर गए ना तो बचा हुआ जीवन बिस्तर पर ही गुजारना पड़ेगा. यह भी पढ़ें: चलती बाइक पर शख्स ने फिल्मी अंदाज में दिखाया खतरनाक स्टंट, Viral Video देख उड़ जाएंगे होश

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर बाइक चला रहा है और चलती बाइक पर वो खतरनाक अंदाज में स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है. यह शख्स न सिर्फ बाइक को तेज रफ्तार में चला रहा है, बल्कि कभी वो अपने दोनों हाथ हैंडल स हटा लेता है, तो कभी बाइक पर बैठे-बैठे कूदना शुरु कर देता है. बुजुर्ग के इस स्टंट को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई टीनएजर लड़का मस्ती कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).