वायरल

लड़कियों वाले कपड़े पहनकर बुजुर्ग शख्स ने किया ऐसा डांस, Viral Video देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग शख्स के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. डांस तक तो बात ठीक थी, लेकिन हद तो तब हो गई जब बुजुर्ग लड़कियों वाले कपड़े पहनकर डांस करने लगा. शख्स के डांस का वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

लड़कियों वाले कपड़े पहनकर बुजुर्ग शख्स ने किया ऐसा डांस, Viral Video देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा
लड़कियों वाले कपड़े पहनकर अंकल ने किया डांस (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस (Dance) से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं. महिला हो या पुरुष, अधिकांश लोग अपने डांस रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. हद तो तब हो जाती है, जब फेमस होने के लिए लोग उटपटांग हरकतें करने लगते हैं, जिन्हें देख कई बार लोग अपना माथा पटकने पर मजबूर हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग शख्स के डांस का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. डांस तक तो बात ठीक थी, लेकिन हद तो तब हो गई जब बुजुर्ग (Elderly Man) लड़कियों वाले कपड़े पहनकर डांस करने लगा. शख्स के डांस का वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है और लोग इसे देख अपना माथा पकड़ने पर मजबूर हो गए हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @sk90official नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 78.1k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- जब से इंस्टाग्राम आया है, तब से लोग पागल हो गए हैं, वहीं एक अन्य ने लिखा है- इनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. उधर तीसरे यूजर ने लिखा है- आ चुकी है कयामत... यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए सिलेंडर पर चढ़कर डांस कर रही थी लड़की, बैलेंस बिगड़ते ही गिरी धड़ाम, टूट गई कमर की हड्डी (Watch Video)

लड़कियों के कपड़े पहनकर बुजुर्ग ने किया डांस

वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसने महिलाओं के कपड़े पहन रखे हैं. वीडियो में नजर आ रहा यह बुजुर्ग शख्स 1999 में आई सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन की फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गाने 'चुनरी-चुनरी' पर जमकर डांस कर रहा है. इस गाने पर डांस से ज्यादा लोग बुजुर्ग के पहनावे को देखकर हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).