Viral Video: शूटिंग के दौरान अमेरिकन सिंगर Maeta को सांप ने काटा, हादसे में बाल-बाल बची जान
एक डरावनी घटना अमेरिकन सिंगर माएटा के साथ घटी है. बताया जा रहा है कि अमेरिकन सिंगर माएटा को शूटिंग के दौरान सेट पर सांप ने काट लिया. उन्होंने इस चौंकाने वाले अनुभव को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इस घटना के वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. घटना उस वक्त हुई जब सिंगर जमीन पर लेटी थीं.
American Singer Maeta Gets Bitten By Snake: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस में सांप ने काट लिया था, जिसके बाद फौरन सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया और समय पर इलाज मिलने पर वो ठीक हो पाए. इसी तरह की एक डरावनी घटना (Scary Incident) अमेरिकन सिंगर माएटा (American Singer Maeta) के साथ घटी है. बताया जा रहा है कि अमेरिकन सिंगर माएटा को शूटिंग के दौरान सेट पर सांप (Snake) ने काट लिया. उन्होंने इस चौंकाने वाले अनुभव को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इस घटना के वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. घटना उस वक्त हुई जब सिंगर जमीन पर लेटी थीं. माएटा ने इस घटना के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- मैं आप सभी के लिए वीडियो बनाने के लिए क्या कर रही हूं.
वीडियो में माएटा फर्श पर सांप को अपने शरीर पर लेकर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं, जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, क्लिप में एक व्यक्ति सिंगर के शरीर पर एक और सांप रखने की तैयारी करता है. दूसरे सांप को जैसे ही शख्स माएटा की बॉडी पर रखता है वो उनकी ठुड्डी पर काट लेता है. सांप के काटते ही सिंगर सांप को झटक कर खुद से दूर करने में कामयाब होती हैं. यह भी पढ़ें: सांप से खिलवाड़! नागराज को रस्सी बनाकर लड़के ने किया यह काम, Viral Video देख आपकी रूह कांप उठेगी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 567, 430 व्यूज मिल चुके हैं. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स ने सिंगर को सलाह दी है कि वो अपने वीडियो के लिए जानवरों का इस्तेमाल न करें. वहीं कुछ लोगों ने सांप के काटने के बाद बाल-बाल बची सिंगर की सलामती पर खुशी जाहिर की है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- खुशी है कि आप ठीक हैं, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- वीडियो में जीवित सांपों का इस्तेमाल न करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

