America: 70 साल में पहली बार किसी महिला को मिली डेथ पेनाल्टी, घातक इंजेक्शन लगाकर दी जाएगी मौत की सजा
अमेरिका में लगभग 70 साल बाद पहली बार किसी महिला को मौत की सजा दी जा रही है. अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 2004 में हत्या के दोषी लिसा मोंटगोमरी (Lisa Montgomery) को मौत की सजा देने के लिए 8 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है. जो 70 वर्षों में पहली बार किसी महिला को मौत की सजा दी जाएगी.
अमेरिका में लगभग 70 साल बाद पहली बार किसी महिला को मौत की सजा दी जा रही है. अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 2004 में हत्या के दोषी लिसा मोंटगोमरी (Lisa Montgomery) को मौत की सजा देने के लिए 8 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है. जो 70 वर्षों में पहली बार किसी महिला को मौत की सजा दी जाएगी. महिला को एक गर्भवती की हत्या करने और उसके बच्चे का अपहरण करने का दोषी पाया गया. कोर्ट के आदेश पर उसे 8 दिसंबर को घातक इंजेक्शन लगाकर मौत की सजा दी जाएगी. यह भी पढ़ें: शिकागो: मां बेटी ने मिलकर की गर्भवती महिला की हत्या, पेट काटकर निकाला बच्चा, देखें वीडियो
अधिकारियों के मुताबिक साल 2004 में 23 वर्षीय बॉबी स्टीनेट पेट डॉग खरीदने मिसौरी स्थित लिसा मांटगोमेरी के घर पहुंची. इस दौरान मांटगोमेरी ने इस दिल देहला देनेवाली घटना को अंजाम दिया. 36 वर्षीय मांटोगोमैरी ने 8 महीने की प्रेगनेंट स्टीनेट को रस्सी से गला घोंटकर मार दिया, उसके बाद फिर उसका पेट फाड़कर बच्चे को लेकर फरार हो गई. पकड़े जाने पर मोंटगोमरी ने मिसौरी की अदालत में अपराध स्वीकार कर लिया था और फिर 2008 में जज ने उसे अपहरण व हत्या का दोषी ठहराया. हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान मांटगोमेरी के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि वह बीमार है, लेकिन जज ने इसे खारिज कर दिया.
अमेरिका में लगभग 20 तक रोक के 3 महीने पहले ही मौत की सजा बहाल की गई है. फिर भी लिसा मोंटगोमरी मौत की सजा पाने वाली फेडरल जेल की नौंवीं महिला कैदी हैं. आखिरी बार साल 1953 में अमेरिका में एक महिला को मौत की सजा सुनाई गई थी. डेथ पेनल्टी इंफॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में 2 प्रतिशत अपराधी फांसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं. महिलाओं द्वारा किए गए हिंसक अपराधों के लिए मौत की सजा पुरुषों की तुलना में काफी कम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

