Video: 7 पिल्लों को थैले में भरकर महिला ने फेंका कूड़ेदान में, सीसीटीवी में कैद हुई घिनौनी करतूत
इस दुनिया से इंसानियत जैसे खत्म हो चुकी है. लोगों में बेजुबान जानवरों को लेकर दया रह ही नही गई है. अमेरिका के कैलिफोर्निया में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 54 वर्षीय महिला ने थैले में भरकर 7 पिल्लों को बड़ी ही बेरहमी से कचरे के डिब्बे में फेंक दिया....
इस दुनिया से इंसानियत जैसे खत्म हो चुकी है. लोगों में बेजुबान जानवरों को लेकर दया रह ही नही गई है. अमेरिका के कैलिफोर्निया में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 54 वर्षीय महिला ने थैले में भरकर 7 पिल्लों को बड़ी ही बेरहमी से कचरे के डिब्बे में फेंक दिया. महिला ने जिन पिल्लों को कचरे के डिब्बे में फेंका था उनका जन्म तीन दिन पहले ही हुआ था. आरोपी महिला का नाम Deborah Sue Culwell. महिला जब पिल्लों को फेंक रही थी, ये पूरा मामला पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. फूटेज की मदद से महिला को पहचानकर गिरफ्तार कर लिया गया.
कुत्तों के पिल्लों को फेंकते हुए महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला टी-शर्ट और शॉर्ट पैंट में थैलेमें कुत्तों के पिल्लों को कचरे के डिब्बे में फेंकती हुई दिखाई दे रही है. आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: 'दुनिया के सबसे क्यूट' कुत्ते की हुई मौत, सोशल मीडिया पर छाई उदासी
पुलिस ने आरोपी महिला के घर की तलाशी ली. तलाशी में महिला के घर से 38 कुत्ते बरामद किए गए. जिनमें कुछ कुत्तों की हालत बहुत खराब थी. पास के ही एक शख्स ने पिल्लों को कूड़ेदान में देखा और उन्हें अपने स्टोर में ले गया. शख्स उसकी जानकारी एनीमल सर्विस को दी. छानबीन के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार का कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

