वायरल

सूर्य नमस्कार करते तेंदुए का अद्भुत वीडियो हुआ वायरल, जानवर की इस अदा पर फिदा हुए लोग (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर सूर्य नमस्कार करते तेंदुए का वीडियो तहलका मचा रहा है. सूर्य नमस्कार करते तेंदुए को देख लोग उसके फैन हो गए हैं. वायरल हो रहे वीडियो में तेंदुआ नींद से जागने के बाद स्ट्रेचिंग करता दिख रहा है.

सूर्य नमस्कार करते तेंदुए का अद्भुत वीडियो हुआ वायरल, जानवर की इस अदा पर फिदा हुए लोग (Watch Viral Video)
सूर्य नमस्कार करता तेंदुआ (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: लोग अपने शरीर को फिट और निरोगी रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को योग करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करते तेंदुए (Leopard) का वीडियो तहलका मचा रहा है. सूर्य नमस्कार करते तेंदुए को देख लोग उसके फैन हो गए हैं. वायरल हो रहे वीडियो में तेंदुआ नींद से जागने के बाद स्ट्रेचिंग करता दिख रहा है और इस दौरान उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वो सूर्य नमस्कार कर रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- सूर्य नमस्कार करता तेंदुआ. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 191k व्यूज मिल चुके हैं और यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).