गजब! मादा डॉगी का दूध पीते तोते का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, क्या आपने देखा? (Watch Viral Video)
एक बेहद मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो में एक तोता मजे से मादा डॉगी का दूध पी रहा है, जबकि मादा डॉगी आराम से लेटी हुई दिख रही है. डॉगी का दूध पीते इस तोते के वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर कई बार ऐसी चीजें वायरल होने लगती हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. खासकर एनिमल लवर्स (Animal Lovers) जानवरों की विशेषता वाले वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं और जानवरों के कई दिलचस्व व मजेदार वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इस बीच एक बेहद मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो में एक तोता (Parrot) मजे से मादा डॉगी (Female Dog) का दूध पी रहा है, जबकि मादा डॉगी आराम से लेटी हुई दिख रही है. डॉगी के दूध को पीते हुए इस तोते के वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अंकुर मिश्रा नाम के यूजर ने कू पर शेयर किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है.
इस वीडियो को जहां लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं तो वही उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या बात है अद्भुत नजारा, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- घोर कलयुग... अब तो तोता कुत्ते का दूध पीएगा, बस यही दिन देखना रह गया था. वहीं एक यूजर ने यह सवाल किया है कि क्या यह सच है या फिर किसी ने इस वीडियो को एडिट किया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: तोते का पक्षी के बच्चों के साथ पीकाबू कहते हुए क्लिप वायरल, मनमोहक वीडियो देख दिल हो जाएगा खुश
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा डॉगी आराम से लेटी हुई है, जहां एक तोता पहुंचता है. तोता बड़े मजे से डॉगी का दूध पीने लगता है. तोते को दूध पीते देख डॉगी एक बार उठकर देखती है और फिर से लेट जाती है. तोता बिना किसी परेशानी के आराम से कुतिया का दूध पीता हुआ दिखाई देता है. इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि आज के इस दौर में कुछ भी हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

