गजब! हाथ पर असली 'नाक' उगाकर डॉक्टरों ने उसे किया महिला के चेहरे पर ट्रांसप्लांट (See pics)
डॉक्टरों ने महिला के हाथ पर उगाई नाक (Photo Credits: Twitter)

Real Nose Grown on Arms! विज्ञान (Science) के जरिए कई चमत्कार आए दिन होते रहते हैं. विज्ञान और आधुनिक तकनीक का जीता जागता उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है. दरअसल, हाल ही में फ्रांस (France)  में डॉक्टर ने महिला के हाथ पर नाक उगाकर (Real Nose Grown on Arms) उसे उसके चेहरे पर ट्रांसप्लांट कर दिया. बताया जा रहा है कि फ्रांस में नेजल कैविटी कैंसर (Nasal Cavity Cancer) के कारण महिला ने अपनी नाक खो दी. वो साल 2013 से बिना नाक के रह रही थी, लेकिन मेडिकल साइंस की मदद से आखिरकार उसके चेहरे पर नाक को ट्रांसप्लांट कर दिया गया है. आपको बता दें कि नेजल कैविटी कैंसर के कारण रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इससे पीड़ित मरीजों के नाक के आसपास की गतिविधि बिल्कुल रुक जाती है और मरीज अपनी नाक तक खो देते हैं. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने 3डी प्रिटिंग की मदद से महिला के हाथ पर नाक उगाई और फिर उसे महिला के चेहरे पर ट्रांसप्लांट कर दिया.

देखें तस्वीरें-