लाइफस्टाइल

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का शानदार कार्ड आया सामने, देखें वीडियो

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) जल्द ही सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. 9 मार्च, 2019 को आकाश और श्लोका एक दूजे के हो जाएंगे

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का शानदार कार्ड आया सामने, देखें वीडियो
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का शानदार कार्ड (Photo Credits: Instagram)

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) जल्द ही सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. 9 मार्च, 2019 को आकाश और श्लोका एक दूजे के हो जाएंगे. शादी की तैयारियां पूरे जोरों-शोरों से चल रही हैं. हाल ही में मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी (Neeta Ambani) के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. वे अपने बेटे आकाश की शादी का कार्ड चढ़ाने के लिए वहां गए थे. अब आकाश और श्लोका की शादी का कार्ड सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर कार्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्ड के अंदर राधा-कृष्ण की एक तस्वीर हैं. जैसे ही कार्ड को खोला जाता है, वैसे ही संगीत बजता है और लाइट भी चमकती है. कार्ड बहुत ही सुंदर है. कार्ड पर छपी डिटेल्स के अनुसार आकाश और श्लोका की शादी के कार्यक्रम दिन तक चलेंगे. 9 मार्च को दोनों की शादी होगी और 11 मार्च को एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-  आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ईशा अंबानी की शादी में इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने की शिरकत, देखें तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

The celebrations have begun. Congratulations Shloka and Akash #Shloka #Akashambani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

आपको बता दें कि पिछले साल आकाश अंबानी की बहन ईशा अंबानी (Isha Ambani) भी शादी के बंधन में बंध गई थी. उन्होंने 12 दिसंबर को आनंद पीरामल (Anand Piramal) के साथ शादी रचाई थी. इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था. इस पार्टी में कई नामचीन उद्योगपति, राजनेता और फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारें शामिल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).