Airtel Down: एयरटेल का नेटवर्क डाउन होने के बाद ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने Jio को भी घसीटा
प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: पीटीआई )

देशभर में आज (8 जून) एयरटेल की सेवाओं के प्रभावित होने से यूजर्स को काफी परेशानी हुई. इस दौरान इंटरनेट के भी बंद होने शिकायत एयरटेल यूजर्स ने की. जिसके बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया वायरल होने लगी. कुछ लोग मीम्स के जरिये अपनी समस्या बयां कर रहे थे. डाउनडेक्टर डॉट कॉम (DownDetector.com) के मुताबिक, भारती एयरटेल में शाम चार बजे के बाद आउटेज हुई और कुछ ही समय में इसकी 3,500 से अधिक शिकायतें वेबसाइट पर दर्ज की गईं.