एजेंसी न्यूज

Moving Car Stunt Video: चलती कार की छत पर स्टंटबाजी! वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक को ऐसे सिखाया सबक

Moving Car Stunt Video:चलती कार की छत पर स्टंटबाजी करनेवाले युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार जब्त की और दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया.

Moving Car Stunt Video: चलती कार की छत पर स्टंटबाजी! वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक को ऐसे सिखाया सबक
Credit - ( Twitter X )

रील बनाने के चक्कर में और जल्द -जल्द से पॉपुलर होने के लिए युवक और लड़के अपनी जान पर खेलने से भी पीछे नहीं हटते, जिसके कारण कई बार खुद की जान के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं. ऐसा ही एक वीडियो पिंपरी-चिंचवड के टेलको रोड पर सामने आया है. जिसमें एक युवक चलती कार की छत पर बैठा हैं.

देखें वीडियो :

इस वीडियो वायरल होने के बाद एमआईडीसी भोसरी की पुलिस तुरंत हरकत में आयी और उन्होंने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर कार को जब्त किया हैं. इन युवकों पर धारा 279, 336 आईपीसी और धारा 184, 119, 177 एमवीए के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस की ओर से स्टंटबाजों को चेतावनी दी गईं हैं और ऐसा करने पर  सख्त कारवाई करने की बात भी कहीं गईं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).