ऊंचे पेड़ पर चढ़ने के बाद आराम से नीचे उतरती दिखी बकरी, Viral Video देख खिसक जाएगी आपके पैरों तले जमीन
सोशल मीडिया पर पेड़ पर चलती बकरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. बकरी जिस अंदाज में पेड़ से नीचे की तरफ उतरती है, उसे देखकर आंखों पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है.
Goat Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने बकरियों (Goats) से जुड़े कई रोमांचक वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी बकरी को 'लॉ ऑफ ग्रैविटी' (Law of Gravity) को चकमा देते हुए देखा है? क्या आपने कभी किसी बकरी (Goat) को ऊंचे ताड़ के झाड़ पर चढ़ते हुए और ऊपर चढने के बाद आराम से नीचे उतरते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर पेड़ पर चलती बकरी का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. बकरी जिस अंदाज में पेड़ से नीचे की तरफ उतरती है, उसे देखकर आंखों पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे न सिर्फ बार-बार देखा जा रहा है, बल्कि इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं. इस पर लोगों ने हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस पर गुरुत्वाकर्षण का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- स्पाइडर बकरी देखी गई. यह भी पढ़ें: मजे से ताड़ के झाड़ पर चढ़ती नजर आई बकरी, उसके अंदाज ने उड़ाए लोगों के होश (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
GOAT (Greatest of All Time) for a reason 🐐🤣pic.twitter.com/FFSalIiMgC
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) August 17, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में दो बकरियां नजर आ रही हैं, जिसमें से एक बकरी ताड़ के ऊंचे पेड़ पर चढ़ने के बाद आराम से नीचे की तरफ चलती हुई दिखाई दे रही है. ऊंचाई से बकरी पेड़ से इस तरह से उतरती है, जैसे वो जमीन पर चल रही है. बकरी बड़े ही आराम से पेड़ पर चलती हुई नीचे की तरफ आती है, जहां एक और बकरी दिखाई देती है. लोग इस नजारे को देखकर इसलिए भी हैरान हैं, क्योंकि ग्रैविटी के कारण ऐसा कर पाना लगभग नामुमकिन है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

