वायरल

काफी मशक्कत के बाद एक गड्ढे से निकली कार, फिर दूसरे से में जा गिरी, Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार गड्ढे में गिरी हुई दिखाई देती है. उस कार को जुगाड़ की मदद से निकालने की कोशिश की जाती है और इसमें कामयाबी भी मिलती है, लेकिन कार एक गड्ढे से निकलते ही सामने दूसरे गड्ढे में जा गिरती है. इस घटना के वीडियो को देख आप भी दंग रह जाएंगे.

काफी मशक्कत के बाद एक गड्ढे से निकली कार, फिर दूसरे से में जा गिरी, Viral Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी
एक खाई सेे निकलकर दूसरी खाई में गिरी कार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सड़कों पर गड्ढे (Pits) होने के कारण कई बार गाड़ियां (Vehicles) उस में फंस जाती हैं, जिसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. आमतौर पर गड्ढे में फंसी गाड़ियों को कई बार सही तरीके से निकाल लिया जाता है, लेकिन कई बार ऐसा करने की कोशिश में परेशानी और बढ़ जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कार गड्ढे में गिरी (Car Fell into Pit) हुई दिखाई देती है. उस कार को जुगाड़ की मदद से निकालने की कोशिश की जाती है और इसमें कामयाबी भी मिलती है, लेकिन कार एक गड्ढे से निकलते ही सामने दूसरे गड्ढे में जा गिरती है. इस घटना के वीडियो को देख आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @LosDarwinAwards नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 394.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- कार को नियंत्रित करने के लिए किसी को उसे अंदर जरूर होना चाहिए और कई यूजर्स वीडियो को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: लापरवाही की हदें पार! एक बाइक पर पति-पत्नी और 5 बच्‍चे सवार, खतरे में डाली जान

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क के किनारे एक बड़े से गड्ढे में गिरी है, जिसे निकालने के लिए एक बड़े से ट्रक की मदद ली जाती है. ट्रक में पीछे की ओर से रस्सी बांधकर उसे कार से बांधा जाता है, फिर ट्रक कार को खींचता है. ट्रक की मदद से कार गड्ढे से बाहर निकल जाती है, लेकिन वह चलते-चलते सामने वाले दूसरे गड्ढे में जा गिरती है. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).