फुटबॉल खेलते नन्हे हाथी का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख लोगों को आई अपने बचपन की याद (Watch Viral Video)
नन्हे हाथियों के वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि वो हमारे खराब मूड को भी पल भर में अच्छा करके हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं. एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी फुटबॉल खेलता नजर आ रहा है.
Viral Video: हाथियों (Elephants) के वैसे तो सभी वीडियो काफी दिलचस्प होते हैं, लेकिन नन्हे हाथियों की अटखेलियां कई बार इतनी ज्यादा मनमोहक होती हैं, जिन्हें देख कई लोग अपने बचपन के दिनों को याद करने पर मजबूर हो जाते हैं. नन्हे हाथियों (Baby Elephants) के वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि वो हमारे खराब मूड को भी पल भर में अच्छा करके हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं. एक ऐसा ही मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी फुटबॉल खेलता (Baby Elephant Playing Football) नजर आ रहा है. फुटबॉल खेलते छोटे हाथी का यह वीडियो न सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, बल्कि इसे देख लोगों को अपने बचपन के दिनों की याद भी आ गई है.
विक्रम पलावत नाम के ट्विटर यूजर द्वारा 20 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.8K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 12 लोगों ने इसे रीट्वीट और 66 लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- बड़ा होकर मेस्सी, रोनाल्डो से भी ज्यादा फेमस हो जाऊंगा. एक अन्य यूजर ने लिखा है- क्या स्किल है. यह भी पढ़ें: Viral Video: पलक्कड़ IIT कैंपस में घुसा हाथियों का झुंड, वीडियो देख लोगों ने कहा हर कोई आईआईटी जॉइन करना चाहता है
देखें वीडियो-
Practice time 😄 pic.twitter.com/rXGN66RHeR
— Vikram (@vikrampalawat) September 20, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत फुर्तीले अंदाज में एक नन्हा हाथी फुटबॉल के साथ खेल रहा है. छोटा हाथी फुटबॉल को अपने पैरों से किक करता है और फुटबॉल के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दे रहा है. खेलते समय उसकी खुशी देखते ही बन रही है. उसे खेलते देख कई लोगों को अपने बचपन के दिनों की याद आ गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

