दुकान से अंडा चुराती महिला की करतूत हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, फिर जो हुआ… देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दुकान से अंडे चुराती हुई दिखाई दे रही है और उसकी यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है. यहां देश और दुनिया से कई हैरतअंगेज वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी प्लेटफॉर्म पर चोरी से जुड़े वीडियो भी कई बार देखने को मिल जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला दुकान से अंडे (Eggs) चुराती हुई दिखाई दे रही है और उसकी यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो जाती है. हैरत की बात तो यह है कि पकड़े जाने पर महिला दुकानदार से लड़ने भी लगती है. घटना मुंबई के किसी इलाके की बताई जा रही है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- पहले तो उसने चोरी की, फिर झूठ बोली... शर्मनाक, वहीं एक अन्य ने लिखा है- सीसीटीवी से बच नहीं पाओगे. यह भी पढ़ें: Employee Steal From Jewellery Shop: आभूषण की दुकान में करोड़ो की चोरी, कर्मचारी ही सोने के गहने और नकद लेकर भागा, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Kalesh b/w Shopkeeper and Aunty over Straling Eggs on Cam in Mumbai
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दुकान में अंडा लेने जाती है, तभी दुकानदान कुछ और काम कर रहा होता है. दुकानदार को व्यस्त देखते ही महिला बड़ी सफाई से अंडे उठाकर झोले में रख लेती है, लेकिन दुकानदार को महिला पर शक हो जाता है और वो महिला को अपना थैला दिखाने के लिए कहता है. दुकानदार के पूछे जाने पर महिला कहती है कि उसने ये अंडे बाहर से लिए हैं, लेकिन दुकानदार कहता है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है, अभी सब साफ हो जाएगा. दुकानदार और महिला की बहस देखकर वहां लोग इकट्ठा हो जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

