VIDEO: चोरी के आरोपी को ट्रक से बांध कर बाजार में घुमाया, वीडियो वायरल
पंजाब के मुक्तसर जिले में एक ट्रक से गेहूं की दो बोरी चोरी करने के आरोपी को ट्रक के बोनट से बांधकर पुलिस थाने ले जाया गया.
Chandigarh: पंजाब के मुक्तसर जिले में एक ट्रक से गेहूं की दो बोरी चोरी करने के आरोपी को ट्रक के बोनट से बांधकर पुलिस थाने ले जाया गया. सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना के एक वीडियो में देखा गया कि एक शख्स को रस्सी से बांधा हुआ है जबकि उसके बगल में ट्रक चालक का एक सहायक बैठा था. सहायक को एक अन्य अज्ञात व्यक्ति से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बंधे हुए व्यक्ति ने गेहूं की दो बोरी चुरा ली है और उसे बस स्टैंड थाने ले जाया जा रहा है.
पंजाब में चोरी के आरोपी को ट्रक से बांध कर बाज़ार में घुमाया गया. घटना का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल.#ViralVideo @theanupamajha pic.twitter.com/qXN1wCzqv5
— News18 India (@News18India) December 12, 2022
इस बीच, मुक्तसर पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना से संबंधित दो वीडियो मिले हैं. एक वीडियो में व्यक्ति को ट्रक से गेहूं की बोरियां चुराते देखा जा सकता है और दूसरे वीडियो में उसी व्यक्ति को ट्रक के बोनट से बांध कर पुलिस थाने ले जाया जा रहा है. मुक्तसर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

