प्री-वेडिंग शूट के दौरान कपल के साथ हुआ हादसा, मुंह के बल नदी में गिरी दुल्हन (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग शूट का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शूट के दौरान कपल के साथ हादसा हो जाता है और दुल्हन मुंह के बल नदी में गिर जाती है.
Viral Video: अपनी शादी (Wedding) को यादगार बनाने की ख्वाहिश हर कोई रखता है, इसलिए शादी के बंधन में बंधने से पहले कई कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट कराते हैं. प्री-वेडिंग फोटोशूट (Pre-Wedding Photoshoot) के दौरान वो कुछ नया और एक्साइटिंग करने की कोशिश करते हैं, ताकि जिंदगी भर के लिए यादें बना सकें. हालांकि प्री-वेडिंग फोटोशूट दिखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना आसान नहीं होता है. कई बार फोटोशूट के दौरान कपल्स के साथ गंभीर हादसे भी हो जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर प्री-वेडिंग शूट का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शूट के दौरान कपल के साथ हादसा हो जाता है और दुल्हन मुंह के बल नदी में गिर जाती है.
इस वीडियो को @NoCapFights नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उसने अपनी शादी के लिए कुछ अलग करने की कोशिश की, लेकिन लगभग उसकी जान जाते-जाते बची. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 442.8k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Dance Video: वेडिंग फोटोग्राफर ने मेहमानों के साथ किया भांगड़ा, डांस वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
She tried to do something different for her wedding but almost lost her life pic.twitter.com/38FM0gmq2v
— Wild content (@NoCapFights) August 20, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्री-वेडिंग शूट के लिए लड़का पहले पानी में जाता है, फिर गाउन पहनकर लड़की पानी में कूद जाती है. जैसे ही लड़की पानी में कूदी, सीधा मुंह के बल नदी की गहराई में जा पहुंची, क्योंकि गाउन की वजह से वो डूबने लगती है, जिसके बाद लड़की पानी में अपना गाउन उतार देती है, लड़के के अलावा आसपास मौजूद लोग लड़की को बचाने के लिए पानी में कूद जाते हैं, तब जाकर किसी तरह से लड़की की जान बच पाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

