देश

VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म पर गिरा युवक, करीब 500 मीटर तक घसीटा गया; बाल-बाल बची जान

सोशल मीडिया पर एक ट्रेन हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन पकड़ने की कोशिश में फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है.

VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म पर गिरा युवक, करीब 500 मीटर तक घसीटा गया; बाल-बाल बची जान
Photo- TW

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन पकड़ने की कोशिश में फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. गनीमत रही कि एक यात्री ने उसका पैर पकड़कर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई. यह घटना गांधीनगर-जयपुर रूट की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति स्पीड ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह फिसल गया और करीब 500 मीटर तक घसीटा गया.

इस दौरान अगर उस यात्री की मदद नहीं की जाती तो स्थिति काफी खतरनाक हो सकती थी.

ये भी पढें: VIDEO: कैमरे में कैद हुआ भीषण ट्रेन हादसा! रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर को मारी ट्रक्कर, 2 लोगों की मौत

चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा युवक

जल्दबाजी से बचना चाहिए

इस वीडियो से यह सीख मिलती है कि हमें हमेशा सावधान रहना चाहिए और ट्रेन में चढ़ते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहिए. छोटी सी चूक भी किसी की जान ले सकती है. ऐसे हादसों से बचने के लिए समय और सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है.

रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​ऐसे खतरों से बचने के लिए हमेशा यात्रियों को सचेत करती हैं, लेकिन सबसे जरूरी है कि यात्री अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).