वायरल

एक हफ्ते में 7 पुरुषों के साथ महिला ने बनाएं शारीरिक संबंध, फिर बताया- वन नाइट स्टैंड से मिली क्या सीख?

इंटरनेट पर महिला ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि पति से अलग होने के बाद वो 7 दिन में 7 पुरुषों के साथ वन नाइट स्टैंड किया है. महिला का नाम नादिया बोकोडी बताया जाता है जो ऑस्ट्रेलिया में रहती है.

एक हफ्ते में 7 पुरुषों के साथ महिला ने बनाएं शारीरिक संबंध, फिर बताया- वन नाइट स्टैंड से मिली क्या सीख?
नादिया बोकोडी (Photo Credits: Facebook)

शादी के बाद कई सालों तक साथ रहने के बाद पति-पत्नी (Husband-Wife) का अलग हो जाना दोनों के लिए बेहद दुखद अनुभव होता है. कुछ लोग तलाक (Divorce)  के बाद किसी और का हाथ थामकर जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दोबारा किसी रिश्ते में बंधने की बजाय अकेले ही रहना पसंद करते हैं. जबकि कुछ लोग शादी टूटने के बाद इस गम से उबरने के लिए अजीबो-गरीब चीजें करने लगते हैं. आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति के साथ सात साल तक रही, लेकिन उससे अलग होने के बाद महज 7 दिन में 7 पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाए.

इंटरनेट पर महिला ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि पति से अलग होने के बाद उसने 7 दिन में 7 पुरुषों के साथ वन नाइट स्टैंड किया है. अपने अनुभव को साझा करते हुए महिला ने बताया कि वन नाइट स्टैंड करने के बाद उसे ऐसा लगा कि वो फिर से जिंदा हो गई है. महिला का नाम नादिया बोकोडी (Nadia Bokody) बताया जाता है जो ऑस्ट्रेलिया (Australia) में रहती है.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा उसने सिर्फ सेक्स के लिए नहीं किया, बल्कि यह सब करने के बाद उसे आजादी महसूस हुई. नादिया का कहना है कि वो 7 साल तक शादी के रिश्ते में इमोशनली थक गई थी और इसके बाद उसने खुद की खोज करने के लिए वन नाइट स्टैंड का सहारा लिया. यह भी पढ़ें: एक ही अस्पताल में काम करने वाली 9 नर्सें एक साथ हुई प्रेगनेंट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

महिला का कहना है कि वो एक दिन काफी परेशान थी और इसका जिक्र उसने अपने दफ्तर की एक महिला सहकर्मी से किया. जिसके बाद उसकी साथी महिला सहकर्मी ने ही उसे ऐसा करने की सलाह दी. आखिरकार नादिया ने आगे बढ़कर ऐसा करने का फैसला किया. हफ्ते भर वन नाइट स्टैंड करने के बाद नादिया को अब ऐसा लगता है कि वह फिर से जिंदा हो गई है.

नादिया का कहना है कि सात दिनों तक सात पुरुषों के साथ सोने के बाद उन्हें सोने का डब्बा मिल गया है और इसका अनुभव उनके लिए सेक्शुअल रेनबो जैसा है. नादिया की मानें तो ऐसा करके वो खुद को जिंदा महसूस कर रही है. बताया जाता है कि नादिया को सेक्स एडिक्शन है, जिसका उनकी जिंदगी पर नकारात्मक असर भी हुआ है. फिलहाल वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).