Crab Viral Video: गर्म कड़ाही में पकते समय भुट्टा खाते केकड़े का वीडियो हुआ वायरल, नजारा देख इमोशनल हुए लोग
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक केकड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक केकड़े को कड़ाही में जिंदा पकाया जा रहा है. इस दौरान केकड़ा भुट्टा खाते हुए दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं.
Crab Viral Video: कई लोग केकड़ा (Crab) खाना पसंद करते हैं, लेकिन खाने से पहले उसे अच्छी तरह से पकाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक केकड़े का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक केकड़े को कड़ाही में जिंदा पकाया जा रहा है. इस दौरान केकड़ा भुट्टा (Corn) खाते हुए दिखाई दे रहा है. इस नजारे को देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं. दरअसल, कड़ाही में पकने वाला यह केकड़ा कुछ ही देर में उबलकर मरने वाला है, फिर भी वो मजे से भुट्टा खा रहा है, क्योंकि यह उसकी जिंदगी का आखिरी भोजन है, इसलिए लोग केकड़े को देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं. हालांकि आप इस वीडियो को देखकर किसी नतीजे पर पहुंचे, इससे पहले आपको इसकी हकीकत के बारे में जरूर जान लेना चाहिए.
केकड़े के इस इमोशनल करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- केकड़ा हॉट टब में चिल करते हुए. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- आखिरी बार खाते हुए केकड़े को देखकर दिल बैठ गया है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- यह वीडियो दिल तोड़ने वाला है.
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कड़ाही में जिंदा पकते केकड़े के इस वीडियो की हकीकत कुछ और ही है. भुट्टा खाते केकड़े का वीडियो सही है, लेकिन इसे एक कुकिंग वीडियो के साथ मर्ज करके बनाया गया है, जिसके चलते ऐसा लगता है जैसे गर्म कड़ाही में पकते हुए केकड़ा भुट्टा खा रहा है. इंटरनेट पर जब आप भुट्टा खाते केकड़े के वीडियो को सर्च करेंगे तो आपके सामने सारी सच्चाई खुद ब खुद आ जाएगी. यह भी पढ़ें: Crab Video: सलाद को टुकड़ों में फाड़ने के लिए केकड़े ने किया पंजों का इस्तेमाल, वीडियो देख कहेंगे स्मार्ट वर्क
असली वीडियो-
View this post on Instagram
गौरतलब है कि मर्ज करके बनाए गए इस वीडियो को सच मानकर लोगों का दिल टूट गया और लोग केकड़ा पकाने वाले शेफ को जमकर कोस रहे हैं. बहरहाल, यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

