Viral Video: नाक में सांप को डालते हुए एक शख्स का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख लोग हुए हैरान
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है, जो शायद कमजोर दिल वाले देख भी नहीं सकते हैं. इस वीडियो में एक शख्स सांप को अपनी नाक में डालते हुए दिखाई दे रहा है. वो नाक में सांप को डालकर उसे अपने मुंह से बाहर निकालता है.
Viral Video: सपेरों को सांपों (Snakes) के साथ कई तरह के करतब करते हुए तो आपने देखे ही होंगे, लेकिन ऐसा करना घातक साबित हो सकता है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है, जो शायद कमजोर दिल वाले देख भी नहीं सकते हैं. इस वीडियो में एक शख्स सांप (Snake) को अपनी नाक में डालते हुए दिखाई दे रहा है. जी हां, सांप को नाक में डालने का अंजाम क्या हो सकता है? इसकी कल्पना आप कर ही सकते हैं, लेकिन यह शख्स बिना किसी डर के ऐसा करतब करता दिख रहा है और वह सांप को नाक (Man Inserts Snake in Nose) से डालकर अपने मुंह से बाहर निकलता है. हैरान करने वाला यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विद्युत जामवाल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स अपनी नाक में जिंदा सांप डालते हुए नजर आ रहा है, फिर वह उसे अपने मुंह से बाहर निकालता है. इस दौरान सांप की पूंछ को हिलते हुए भी देखा जा सकता है. हालांकि यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में तो पता नहीं है, लेकिन यह नजारा वाकई डराने वाला है. इस वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है- आई लव माय इंडिया. यह भी पढ़ें: ओडिशा: मादा अजगर के अंडों से निकले 27 बच्चे, वन अधिकारियों ने जन्म का जश्न मनाने के बाद उन्हें जंगल छोड़ा (See Pics)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
इस वीडियो को देख लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है और हर कोई इसे देखकर हैरान हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं. किसी ने इसे पशु दुर्व्यवहार बताते हुए कमेंट किया है कि क्या आपको नहीं लगता कि यह जानवरों का उत्पीड़न है. एक ने कमेंट करते हुए कहा कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

