Gwalior Shocker: जेल से रिहा हुए कैदी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम (Watch Video)
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बाइक सवार दो हमलावरों ने एक 45 वर्षीय रिहा कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार रात डबरा इलाके में घटित हुई है, जिसका सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Gwalior Shocker: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बाइक सवार दो हमलावरों ने एक 45 वर्षीय रिहा कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार रात डबरा इलाके में घटित हुई है, जिसका सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मृतक की पहचान जसवंत सिंह उर्फ सोनी सरदार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जसवंत एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और अच्छे आचरण के कारण उसे हाल ही में 15 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था. घटना के वक्त वह अपनी कॉलोनी के लोगों के साथ टहल रहा था.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जसवंत कॉलोनी के कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी बाइक पर सवार दो लोग आए और अचानक उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए.
ये भी पढें: Gwalior: दिवाली से पहले ग्वालियर में डेंगू और चिकनगुनिया का कहर! 24 घंटे में 23 नए मरीज आएं सामने
जेल से रिहा हुए कैदी की गोली मारकर हत्या
#WATCH | MP: Released Prisoner Fatally Shot By Two Attackers On Motorcycle In Gwalior#MadhyaPradesh #gwalior #MPNews pic.twitter.com/m8avkf3kN1
— Free Press Madhya Pradesh (@FreePressMP) November 8, 2024
घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के सदस्यों ने तुरंत जसवंत को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद ग्वालियर के एसपी धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद गवाहों से पूछताछ की. पुलिस को शक है कि इस हत्या का संबंध पुराने हत्या मामले से हो सकता है.
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश लग रही है और हत्यारे संभवतः पुराने विवाद से जुड़े हो सकते हैं. पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और क्षेत्र में कई जगहों पर चेकप्वाइंट्स बनाए गए हैं. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की फोटो भी इलाके में भेजी गई है ताकि उनकी पहचान की जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

