जहरीले सांप ने किया चूहे पर अटैक, नागराज के डसते ही पल भर में हुई मौत (Watch Viral Video)
एक सांप और चूहे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जहरीला सांप सफेद रंग के छोटे से चूहे पर अटैक करता है और उसे डस लेता है. सांप द्वारा डसे जाने के चंद पलों बाद ही चूहा धड़ाम से गिर पड़ता है और दम तोड़ देता है.
Viral Video: विभिन्न सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) और पशु, पक्षियों से जुड़े वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) इस तरह के वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं, इसलिए जानवरों से जुड़े वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. बात करें सांपों की तो आपने सांपों (Snakes) से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे और उन्हें किसी अन्य जीव पर हमला करते हुए भी देखा होगा. इसी कड़ी में एक सांप (Snake) और चूहे (Rat) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जहरीला सांप सफेद रंग के छोटे से चूहे पर अटैक करता है और उसे डस लेता है. सांप द्वारा डसे जाने के चंद पलों बाद ही चूहा धड़ाम से गिर पड़ता है और दम तोड़ देता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake._.world नाम के पेज द्वारा शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 42 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इसे कहते हैं जहर, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- यह बहुत तेज था. यह भी पढ़ें: विशालकाय सांप ने की मेंढक को निगलने की कोशिश, Viral Video में देखें कैसे इस नन्हे जीव ने बचाई अपनी जान
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप स्नैक हाउस में बंद है, तभी एक सफेद चूहे को उसके पास छोड़ा जाता है. हालांकि चूहा इस बात से बिल्कुल अंजान था कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है. चूहा आराम से यहां वहां टहल रहा होता है, तभी सांप उस पर हमला करता है. पहले वार में तो चूहा किसी तरह से बच जाता है, लेकिन फिर सांप उसे डस लेता है. सांप के डसने से चूहे के शरीर में जहर फैल जाता है, जिससे पल भर में ही उसकी मौत हो जाती है. इस नजारे को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

