वायरल

Viral Video: टायर पर बैठकर हवा भर रहा था शख्स, टायर फटने पर कई फ़ीट ऊपर उछलकर नीचे गिरा, वीडियो देखकर हिल जाएंगे

कई बार सावधानी बरतने से हादसे रोके जा सकते है तो कई बार लापरवाही के कारण हादसे हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: टायर पर बैठकर हवा भर रहा था शख्स, टायर फटने पर कई फ़ीट ऊपर उछलकर नीचे गिरा, वीडियो देखकर हिल जाएंगे
Credit-(Instagram)

Viral Video: कई बार सावधानी बरतने से हादसे रोके जा सकते है तो कई बार लापरवाही के कारण हादसे हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक पेट्रोल पंप पर एक शख्स गाड़ी के टायर में हवा भर रहा होता है और इसी दौरान गाड़ी का टायर जोर से फट जाता जाता है और ये शख्स कई फीट ऊपर उछलकर नीचे गिर जाता है.

जैसे ही ये हादसा होता है कुछ लोग इसके नीचे गिरने के बाद इसे उठाते है. जिस तरह का ये हादसा हुआ है, उसे देखकर लगता है की इसे काफी गंभीर चोटें आई होंगी. बड़े वाहनों के पहियों को बदलते समय कई बार लोग इसपर बैठकर ही हवा भरते है, जो की बिल्कुल गलत है. ये भी पढ़े:VIDEO: मुरादाबाद में मामूली विवाद को लेकर ट्रक चालक ने छप्पर में बैठे लोगों को कुचला, हादसे में एक घायल, वीडियो वायरल

टायर में हवा भरते समय हादसा 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर motiv.ationallionn नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा ,' खौफनाक मंजर, दुसरे ने लिखा ,'हे भगवान, तिसरे ने लिखा ,' हमारे यहां ऐसे ही एक की मौत हो गई थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).