Giant Python: जमीन पर लेटे हुए शख्स का दो विशालकाय अजगर से हो गया सामना, फिर जो हुआ… Viral Video देख छूट जाएंगे पसीने
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले तमाम वीडियो में दो विशालकाय अजगरों का एक हैरान करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें जमीन पर लेटे एक शख्स का दो विशालकाय अजगर से सामना हो जाता है. इस नजारे को देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे.
Giant Python Viral Video: दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) की प्रजातियों में अजगर (Python) ऐसी प्रजाति में आते हैं जो जहरीले तो नहीं होते हैं, लेकिन अपने विशालकाय आकार के लिए जाने जाते हैं. अजगर अपने शिकार को जकड़कर उसे जिंदा निगल जाते हैं, इसलिए कहा जाता है कि अगर कोई शिकार अजगर के चंगुल में फंस जाए तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले तमाम वीडियो (Viral Video) में दो विशालकाय अजगरों का एक हैरान करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें जमीन पर लेटे एक शख्स का दो विशालकाय अजगर से सामना हो जाता है. इस नजारे को देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर helicopter_yatra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों में हजारों बार देखा जा चुका है. हालांकि अजगर और शख्स का यह वीडियो किस जगह का है इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स को आराम से जमीन पर लेटे हुए देखा जा सकता है और उसके सामने करीब 20 फीट लंबे दो विशालकाय अजगर दिखाई दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: मादा अजगर के अंडों को शख्स ने की छूने की गलती, Viral Video में देखें विशालकाय सांप ने कैसे सिखाया सबक
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
यहां हैरानी की बात तो यह है कि दो विशालकाय अजगर को अपने सामने देखकर शख्स बिल्कुल भी घबराता नहीं है और न ही वहां से भागने की कोशिश करता है, बल्कि जमीन पर लेटा यह शख्स अजगर के साथ खेलते हुए और उनसे बातें करते हुए दिखाई दे रहा है. यहां दिलचस्प बात तो यह है कि दोनों अजगर भी शख्स को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

