वायरल

Viral Video: बाल काटते समय नाई को बार-बार स्प्रे करते देख शख्स को आया गुस्सा, किया कुछ ऐसा कि आप हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बार-बार बालों पर स्प्रे करते नाई पर एक शख्स को इतना गुस्सा आ जाता है कि वो सीधे एक मग पानी लेता है और उसे अपने सिर पर डाल लेता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भी हंसी आ जाएगी.

Viral Video: बाल काटते समय नाई को बार-बार स्प्रे करते देख शख्स को आया गुस्सा, किया कुछ ऐसा कि आप हंसी से हो जाएंगे लोटपोट
नाई से गुस्साए शख्स ने किया यह काम (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सलून (Saloon) में बालों को कटवाते (Hair Cutting) समय नाई बालों पर स्प्रे (Spray) करके उसे गीला करता है, ताकि बाल सेट हो सकें और उन्हें काटने में आसानी हो. बालों को गीला करते समय कई बार सिर से पानी तक टपकने लगता है, लेकिन क्या कोई गुस्से में आकर कुछ ऐसा कर सकता है, जिसे देखने के बाद किसी को भी हंसी आ जाए. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बार-बार बालों पर स्प्रे करते नाई पर एक शख्स को इतना गुस्सा आ जाता है कि वो सीधे एक मग पानी लेता है और उसे अपने सिर पर डाल लेता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भी हंसी आ जाएगी.

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीष शरण (Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- क्या आपने भी ऐसा महसूस किया है. 11 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 13.3k व्यूज, 318 रीट्वीट्स और 1,863 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: 2 फीट 3 इंच के इस शख्स ने शादी के लिए पुलिस से मांगी मदद, कहा-मैडम शादी करा दो, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाई शख्स के बाल गीले करने के लिए उसके सिर पर बार-बार पानी स्प्रे करता है, जिसके चलते उसके सिर से पानी टपकने लगता है. बावजूद इसके नाई फिर से पानी का स्प्रे करता है, जिसे देख शख्स को गुस्सा आ जाता है, फिर वह पानी से भरा मग लेता है और खुद पर पलट लेता है. इसके बाद वह फिर से नाई को बाल काटने के लिए कहता है और फिर से नाई उस पर पानी स्प्रे करने लगता है, जिसे देख शख्स गुस्से से उठता है और उसकी दुकान से निकल जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).