वायरल

स्कूबा डाइविंग के दौरान शख्स का हुआ खतरनाक शार्क से सामना, फिर जो हुआ… देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूबा डाइविंग के दौरान एक शख्स का सामना समुद्र में एक खतरनाक शार्क से हो जाता है. शार्क शख्स को सामने से घेर लेती है और उसके बाद जो होता है, उस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है.

स्कूबा डाइविंग के दौरान शख्स का हुआ खतरनाक शार्क से सामना, फिर जो हुआ… देखें Viral Video
शख्स का शार्क से हुआ सामना (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: समंदर के अंदर रोमांच का आनंद लेने के शौकीनों को आपने अक्सर स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन स्कूबा डाइविंग के दौरान अगर किसी का सामना किसी खतरनाक समुद्री जीव (Sea Creature) से हो जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है खतरनाक समुद्री जीव को देखकर सबसे पहले शख्स अपनी जान बचाने की कोशिश करेगा. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें स्कूबा डाइविंग के दौरान एक शख्स का सामना समुद्र में एक खतरनाक शार्क (Shark) से हो जाता है. शार्क शख्स को सामने से घेर लेती है और उसके बाद जो होता है, उस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है.

समुद्र में शार्क और शख्स से जुड़े इस वीडियो को discoversharks नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और यह अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बटोर रहा है. यह भी पढ़ें: Shark Viral Video: समुद्री शेर का शिकार करने बाद पानी में नाव के चक्कर लगाने लगी विशालकाय शार्क, डर के मारे हुआ लोगों का बुरा हाल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DISCOVER SHARKS (@discoversharks)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र की गहराई में एक शख्स स्कूबा डाइविंग करता है. इस दौरान वो पानी में नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करता हुआ दिखाई दे रहा है. जैसे ही वो थोड़ा और नीचे जाता है, उसका सामना एक खतरनाक शार्क से हो जाता है. देखते ही देखते शार्क शख्स का हाथ अपने मुंह में दबोच लेती है और शख्स अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).