वायरल

सेल्फी लेने के लिए वेश बदलकर शेरों के बीच पहुंचा शख्स, जंगल का राजा भी खा गया धोखा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स शेर जैसे कपड़े पहनकर शेरों के झुंड के बीच सेल्फी लेने के लिए पहुंचता है. शख्स की वेशभूषा को देखकर शेर भी कंफ्यूज हो गए.

सेल्फी लेने के लिए वेश बदलकर शेरों के बीच पहुंचा शख्स, जंगल का राजा भी खा गया धोखा (Watch Viral Video)
सेल्फी लेने के लिए शेरों के बीच पहुंचा शख्स (Photo Credits: Instagram)

Lion Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई वीडियो शेयर किए जाते हैं, जो हैरान करने वाले होते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स शेर जैसे कपड़े पहनकर शेरों के झुंड के बीच सेल्फी लेने के लिए पहुंचता है. शख्स की वेशभूषा को देखकर शेर (Lion) भी कंफ्यूज हो गए. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कई लोग उस व्यक्ति की बुद्धिमानी पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का मानना है कि ऐसा करना उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता था, क्योंकि शिकारी शेर पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम करने में माहिर होते हैं.

इस वीडियो को mohit_rajasthan_churu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- भाई की हिम्मत को सैल्यूट है, जबकि दूसरे ने लिखा है- हद है इनके साथ भी मजाक... यह भी पढ़ें: Viral Video: भैंस को अपना शिकार बनाने चले थे कई शेर, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि लौटना पड़ा खाली हाथ

वेश बदलकर सेल्फी लेने शेरों के बीच पहुंचा शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शेर जैसे कपड़े पहनकर शेरों के बीच सेल्फी लेने के लिए पहुंच जाता है. शख्स को इस वेशभूषा में देखकर शेर भी कंफ्यूज हो जाते हैं. शेर के वेश में शख्स उनके साथ सेल्फी लेता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह जानने को उत्सुक है कि क्या बिना किसी नुकसान के शख्स शेरों के बीच सेल्फी लेने में सफल रहा या नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).