Viral Video: बीवी पहन सके बिकनी इसलिए शख्स ने खरीदा करोड़ों का आईलैंड, देखें कपल का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर 26 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि उसके करोड़पति हसबैंड ने उसके लिए एक प्राइवेट आईलैंड खरीदा है. ताकि वह निजी तौर पर बिकिनी पहन सके.
Viral Video: इंस्टाग्राम पर 26 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि उसके करोड़पति हसबैंड ने उसके लिए एक प्राइवेट आईलैंड खरीदा है. ताकि वह निजी तौर पर बिकिनी पहन सके. दुबई में रहने वाली सऊदी अल नादक ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "POV: आप बिकिनी पहनना चाहती थीं, इसलिए आपके करोड़पति पति ने आपके लिए एक द्वीप खरीदा." उन्होंने इस द्वीप को अपने पति द्वारा किया गया अब तक का सबसे अच्छा निवेश बताया. वीडियो में कपल एक निजी जेट में द्वीप पर जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
हालांकि, इस वीडियो को कई इंटरनेट यूजर्स की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. कुछ नेटिज़न्स ने इसे धन का अनावश्यक प्रदर्शन और अपनी शानदार जीवनशैली दिखाने का प्रयास बताया है.
बीवी पहन सके बिकनी इसलिए शख्स ने खरीदा करोड़ों का आईलैंड
View this post on Instagram
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि पैसे जरूरतमंदों को दान करें और अपने आनंद के लिए बीच या पूल जैसी वैकल्पिक जगहों का इस्तेमाल करें. एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर पति इसी तरह पैसे खर्च करता रहा तो पता नहीं चलेगा कि अरबपति पति कब गरीब हो जाएगा. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेवजह खर्च करने से बेहतर है कि पैसे को अधिक समझदारी से निवेश किया जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

